संदेश

कोरे कागज पर लिखता हूं

  कोरे कागज पर लिखता हूं आखों में रात बिताता हूं अरमान वही है इसलिए बीहड़ों में राह बनाता हूं पंछी ने पूछा पथिक से- क्यों लुटा है तू अपने जीवन में बोला-  तन से हूं तूलमय,मन से हूं मोदमय मेरे सपने अनंत अशेष,कृत्य कर रहा हूं निर्निमेष मत पूछ मेरे पंछी एक बार फिर कहता हूं  बढ़ा है हौंसला,न रुका हूं न रुकूंगा जीवनभर।। Create by shyam sundar

हिन्दी शब्द किस भाषा से लिया गया है?

हिन्दी शब्द किस भाषा से लिया गया है? हिन्दी शब्द फारसी भाषा से लिया गया है  इसका सर्वप्रथम प्रयोग सैफुद्दीन यजद्दी ने अपने ग्रंथ जफरनामा में 1424 में किया था।

शब्द,पदबंध,पदबंध के भेद /shabd,padabandh,padabandh ke bhed

 शब्द एक या एक से अधिक वर्णों का सार्थक व स्वतंत्र ध्वनि समूह शब्द कहलाता है जैसे लड़का, घर आदि।  पद  'पद' की रचना शब्द से ही होती है जब कोई शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है तो वह पद बनता है। जैसे-लड़का पर जाता है।  पदबंध जब एक से अधिक पद मिलकर एक व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं, तब उस बंधी हुई इकाई को पदबंध कहते हैं जैसे मेरा एक बड़ा लड़का पर जाता है। उपयुक्त वाक्य में मेरा एक बड़ा लड़का' पदबंध है।  पदबंध के भेद  पदबंध के पाँच भेद होते हैं (क) संज्ञा पदबंध       (ख) सर्वनाम पदबंध      (ग) विशेषणपदबंध    (घ) क्रिया पदबंध                (ङ) क्रियाविशेषण पदबंध  (क) संज्ञा पदबंध-  जो पदबंध वाक्य में वही प्रकार्य करते है जिसे अकेला सज्ञा पद करता है; उस पदबंध को संज्ञा पदबंध कहते है। संज्ञा पदबंध के शीर्ष में संज्ञा पद होता है; अन्य सभी पद उस पर आश्रित होते हैं। जैसे- (1) मेहनत करने वाले छात्र अवश्य सफल होंगे।  (i) मेरे पिता जी ने ठंड में ठिठुरतेरते निर्धन एवं दुर्बत...

कि और की

चित्र
'कि'(That) और 'की'(Of) "कि" का प्रयोग - "कि" का प्रयोग 'संज्ञा विशेषणवाचक' वाक्यों में होता है। जैसे - मोहन ने कहा कि मैं विद्यालय जा रहा हूं। ‘कि’ एक संयोजक (जोड़ने वाला) शब्द है जो मुख्य वाक्य को आश्रित वाक्य के साथ जोड़ने का कार्य करता है। मुख्य वाक्य - मोहन ने कहा। आश्रित वाक्य - मैं विद्यालय जा रहा हूं। संयोजक - " कि" " कि " बनने वाली संयोजक - क्योंकि, बल्कि, ताकि, न कि,जोकि, वहीं की वहीं "कि" यह पहले वाक्य के अंत में और दूसरे वाक्य के प्रारंभ में लगता है।       जैसे -  शिक्षक ने कहा 1 " कि"   सभी अनुशासन बनाए रखें।2  ‘कि’ का प्रयोग विभाजन के लिए ‘या’ के स्थान पर भी होता है।          जैसे - तुम डाक-टिकिट संग्रह करते हो कि सिक्के। ‘कि’ का प्रयोग क्रिया (Verb) के बाद ही होता है। जैसे   मोहन ने कहा "कि" शिक्षक ने कहा  "कि" ‘की’ का प्रयोग 1. संबंधबोधक कारक - का, "की" , के,रा,रि,रे। संज्ञा या सर्वनाम शब्द के बाद आने वाले अन्य संज्ञा शब्द के बीच "की" का प्र...