शब्द || पदबंध || पदबंध के भेद ||

 शब्द

एक या एक से अधिक वर्णों का सार्थक व स्वतंत्र ध्वनि समूह शब्द कहलाता है जैसे लड़का, घर आदि। 

पद 

'पद' की रचना शब्द से ही होती है जब कोई शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है तो वह पद बनता है। जैसे-लड़का पर जाता है। 

पदबंध

जब एक से अधिक पद मिलकर एक व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं, तब उस बंधी हुई इकाई को पदबंध कहते हैं जैसे मेरा एक बड़ा लड़का पर जाता है। उपयुक्त वाक्य में मेरा एक बड़ा लड़का' पदबंध है। 

पदबंध के भेद 

पदबंध के पाँच भेद होते हैं

(क) राजा पदबंध (ख) सर्वनाम पदबंध (ग) विशेषणपदबंध (घ) क्रिया पदबंध (ङ) क्रियाविशेषण पदबंध 

(क) संज्ञा पदबंध- 

जो पदबंध वाक्य में वही प्रकार्य करते है जिसे अकेला सज्ञा पद करता है; उस पदबंध को संज्ञा पदबंध कहते


है। संज्ञा पदबंध के शीर्ष में संज्ञा पद होता है; अन्य सभी पद उस पर आश्रित होते हैं।


जैसे- (1) मेहनत करने वाले छात्र अवश्य सफल होंगे। 

(i) मेरे पिता जी ने ठंड में ठिठुरतेरते निर्धन एवं दुर्बत भिखारी को कंबल दिया।

उपयुक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द संज्ञा पदबंध है। 

(ख) सर्वनाम पदबंध :- जिस पदबंध में शीर्ष के स्थान पर सर्वनाम शब्द हो उसे सर्वनाम पदबंध कहते हैं अर्थात में सर्वनाम पद का कार्य करने वाले पदबंध को सर्वनाम पद कहते हैं। सर्वनाम पदबंध के शीर्ष में सर्वनाम पद होता है।

जैसे- (i) शेर की तरह दहाड़ने वाले तुम कॉप क्यों रहे हो ?

(i) तकदीर का मारा यह कहाँ आ पहुँचा

उपयुक्त वालों में रेखांकित शब्द सर्वनाम पदबंध है। 

(ग) विशेषण पदबंध 

संज्ञा पदबंध या सर्वनाम पदबंध की रचना प्रायः विशेषणों के योग से होती है। कहने का भाष यह है कि जो पदबंध संज्ञा या सर्वनाम के विशेषण के रूप में प्रकार्य करते हैं उन्हें विशेषण पदबंध कहते हैं,। विशेषण पदबंध में एक पदबंध शीर्ष पद पर स्थित होता है तथा शेषपद विशेषण का कार्य करते हैं।


जैसे- (i) उसकी छोटी बहन बहुत बीमार है।


(11) माताजी को हरे-हरे कच्चे आम खरीदने हैं।


उपयुक्त वाक्यों में रेखांशब्द विशेषण पद है। 

क्रिया पदबंध

 क्रिया, कार्य करने वाले पदों को किया पदबंध कहते हैं जैसे- (1) नौका नदी में डूबती चली गई।


(III उसे सुनाई पड़ रहा है


उपर्युका दोनों वाक्यों में रेखांकित पद क्रिया पदबंध का कार्य कर रहे हैं। 

(ङ) क्रियाविशेषण पदबंध 

वाक्य में वो पदबंध क्रियाविशेषण पद के स्थान पर आकर वहाँ कार्य करता है जो अकेला क्रियाविशेषण पद करता है तो उस पदबंध को क्रियाविशेषण' पदबंध कहते विशेषण पदबंध में शीर्ष के स्थान पर कोई क्रियाविशेषण शब्द आता है।


जैसे- (i) वह बहुत तेज दौड़कर आती है। (रीतिवाचक क्रियाविशेषण पदबंध)


(ii) मैं कल शाम को छह बजे आऊंगा। (कालवाचक क्रियाविशेषण पदबंध) उपयुक्त दोनों वाक्यों में रेखांकित पद क्रियाविशेषण पदबंध का कार्य कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

Popular posts

वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ/sentence errors

अर्थ, आशय, अभिप्राय, तात्पर्य और भावार्थ

व्यावहारिक हिंदी में वर्तनीगत होने वाली अशुद्धियां

नई सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात/ Painful gift from the new century.