'कोई, कुछ' शब्दों का प्रयोग कहां-कहां होता है? समझे बहुत ही आसान शब्दों में विस्तार से।

हिंदी के अनसुलझे शब्दों का समाधान बताएं, हिंदी अभी कहां पर होते हैं, हिंदी में शुद्ध शब्दों का प्रयोग कैसे करें?


पाठको! तो फिर चलिए मैं आपको बताता हूं कोई ,कुछ का भावार्थ क्या होता है यह वे शब्द है जो आपके मस्तिष्क को बार-बार उद्वेलित करते हैं और आपको हमेशा इसके प्रति जानने की तीव्र अभिलाषा की बनाए रखते है।
 मेरे मन में कुछ और हैं, तेरे मन में कुछ और।
भला क्यों छोड़ेंगे कोई; 'कोई/कुछ' का बिन जानें और।। 
 

"कोई" शब्द कहां प्रयुक्त होता है? - [संज्ञा /सर्वनाम /विशेषण /क्रियाविशेषण]

1. संज्ञा - 

कोई क्या जानेगा। 

  •  "कोई" - वक्ता के कथन का लक्षित व्यक्ति।
  • क्या - जानना क्रिया की विशेषता बताने के कारण क्रिया विशेषण
  • जानेगा - वर्तमानकालीन वाक्य का भविष्यत् कालीन कथन।
कोई-कोई देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।

(उपर्युक्त वाक्य में प्रयुक्त "कोई" शब्द व्यक्ति के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है जो जानना क्रिया का लक्षित कर्ता है । जब उत्तम पुरुष और मध्यम पुरुष, अनिश्चित अन्यपुरुष के बारे में बात करें तब अनिश्चयवाचक सर्वनाम "कोई" का प्रयोग होता है

2. सर्वनाम 

आपसे कोई मिलना चाहते हैं। 

  • कथन उत्तम पुरुष (वक्ता) द्वारा कहा गया ।
  • आपसे - मध्यम पुरुष (श्रोता) 
  • "कोई" - वक्ता और श्रोता उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे है जिसके बारे में स्थिति और अनिश्चित है । अर्थात् "कोई" अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
  • मिलना - मुख्य क्रिया।
  • चाहते - सहायक क्रिया जो आवश्यकता को प्रकट करती है तथा काल का निर्धारण करती है।
  • हैं - सहायक क्रिया का वह रूप वर्तमानकालीन वाक्यों में वाक्यों को पूर्णता प्रदान करने के लिए प्रयुक्त होती है।

3. विशेषण 

कोई आदमी आया है। 

  •  कोई   - "आदमी" और "कोई" अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही है। यहां "कोई" जातिवाचक संज्ञा "आदमी" से पूर्व प्रयुक्त होने के कारण सार्वनामिक विशेषण है।
  • आदमी - जातिवाचक संज्ञा
  • आया   - मुख्य क्रिया
  • है     - सहायक क्रिया 

4. क्रिया-विशेषण 

सभा में कोई (लगभग) पचास लोग थे।

  • सभा  √ भाववाचक संज्ञा
  • में      √ अधिकरण कारक
  • कोई   √ ये क्रिया की अनिश्चित की स्थिति को प्रकट करता है इसलिए यह क्रिया विशेषण है।
  • पचास √ संख्यावाचक विशेषण जो लोग शब्द की विशेषता बताता है
  • लोग    √ जातिवाचक संज्ञा
  • थे       √ भूतकाल सहायक क्रिया 
तो आप समझ गए होंगे कि "कोई" शब्द का प्रयोग व्याकरणिक कोटि की दृष्टि से वाक्य में अलग-अलग स्थिति के अनुसार करने पर इसका अर्थ एवं व्याकरणिक संरचना निर्धारित की जाती हैं। अब समझते हैं कुछ का कबाड़ा।

"कुछ" शब्द कहां प्रयुक्त होता है? [संज्ञा /सर्वनाम /विशेषण /क्रियाविशेषण] 

1. संज्ञा 

कुछ आएं, कुछ नहीं आएं।  

  •  कुछ  - व्यक्तियों के स्थान पर प्रयुक्त
  • आएं  - बहुवचन क्रिया
  • कुछ  - व्यक्तियों के स्थान पर प्रयुक्त 
  • नहीं  - नकारात्मक (अव्यय)
  •  आएं - बहुवचन क्रिया, सामान्य भूत

 2. सर्वनाम 

उसके हाथ में कुछ नहीं है। 

  •  उसके - वह सर्वनाम का तिर्यक रूप
  •  हाथ - जातिवाचक संज्ञा
  •  में  - अधिकरण कारक
  • कुछ - हाथ में क्या है इसका पता न होने के कारण स्थिति अनिश्चित है इसलिए "कुछ" अनिश्चियवाचक सर्वनाम है
  • नहीं - नकारात्मक (अव्यय)
  • है    - वर्तमान काल के सहायक क्रिया 

3. विशेषण 

कुछ लड़कियां बहुत होशियार हैं। 

  •  कुछ  - सार्वनामिक विशेषण
  • लड़कियां - बहुवचन, जातिवाचक संज्ञा
  •  बहुत - प्रविशेषण(विशेषण होशियार  की विशेषता बताता है)
  • होशियार - विशेषण (जातिवाचक 'लड़कियां' की विशेषता बताता है)
  • हैं - सामान्य वर्तमान की सहायक क्रिया।
1 कुछेक ज्ञान पाकर वह घमंड में चूर हो गया।

2 उसने बहुत-कुछ धीरज बंधाया।

यहां कुछ का प्रयोग परिमाणवाचक विशेषण के रूप में हुआ है। 

4. क्रिया-विशेषण 

ज़रा कुछ बोलो तो सही।

  •  ज़रा - परिमाणवाचक विशेषण
  •  कुछ - बोलना क्रिया की विशेषता बता रहा है इसलिए क्रिया विशेषण (अर्थात् यहां कुछ का प्रयोग बोलना क्रिया से ठीक पहले हुआ है)
  • बोलो - कथन की मुख्य क्रिया
  • तो - निपात (क्रिया बोलने पर बल देने के कारण)
  •  सही - बलाघात के कारण इसका प्रयोग हुआ है।
नोट :- 
दाल में कुछ और हैं। 

इस वाक्य में प्रयुक्त "कुछ" न तो परिमाणवाचक विशेषण न अनिश्चयवाचक सर्वनाम है; न संज्ञा है ;न क्रियाविशेषण यह एक कहावत में प्रयुक्त हुआ है जो गुण को प्रकट करता है इसलिए यह गुणवाचक विशेषण है ।

अब आपने भली-भांति जान लिया होगा कि "कुछ" शब्द भी एक वाक्य में अपना क्या स्थान रखता है। तो चलते हैं अब कोई तथा कुछ के वाक्य में प्रयोग होने के व्यावहारिक नियमों को जान लेते हैं।

'कोई' के वाक्य में प्रयुक्त होने के व्यवहारिक नियम : 

1. इसका प्रयोग किसी पुरुष के लिए किया जाता है।
2. इसका दोनों बसना में प्रयोग होता है। 
3. किसी अज्ञात पुरुष या जंतु के लिए भी 'कोई' का प्रयोग होता है। 
4. बहुत से अज्ञात व्यक्तियों में से किसी अनिश्चित व्यक्ति के लिए 'कोई' का प्रयोग किया जाता है।
5. निषेधवाचक वाक्य में 'कोई' का अर्थ बहुधा 'सब' हो जाता है
6. किसी ज्ञात पुरुष को छोड़कर दूसरे अज्ञात पुरुष के लिए कोई का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ कई बार 'दूसरा' अथवा 'और' जोड़ दिया जाता है।

'कुछ' के वाक्य में प्रयुक्त होने के व्यवहारिक नियम : 

1. यह किसी पदार्थ और धर्म के लिए प्रयुक्त होता है।
2. इस सर्वनाम का रूपांतर नहीं होता इसका प्रयोग जब संज्ञा के बदले होता है तब तो वह सर्वनाम रहता है अन्यथा वह परिमाणवाचक विशेषण बन जाता है।
3. किसी अज्ञात पदार्थ या धर्म के लिए प्रयुक्त होता है।
4. इसका प्रयोग परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के समान भी कभी-कभी होता है।
हिंदी कुछ रॉकेट साइंस तो है नहीं जो समझ न आए।

यह वाक्य में प्रयुक्त कुछ का अर्थ 'कठिन' है। 

आगे और भी पढ़ें :

टिप्पणियाँ

Popular posts

वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ/sentence errors

अर्थ, आशय, अभिप्राय, तात्पर्य और भावार्थ

व्यावहारिक हिंदी में वर्तनीगत होने वाली अशुद्धियां

नई सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात/ Painful gift from the new century.